स्पोर्टस

सीनियर KAI नेशनल कराते प्रतियोगिता में देवास के हर्ष चौहान का जलवा, जीता स्वर्ण पदक

Share

 

देवास के कराते खिलाड़ी हर्ष चौहान ने भोपाल में आयोजित सीनियर व अंडर-21 राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

देवास। भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) द्वारा सीनियर एवं अंडर-21 राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 450 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देवास के प्रतिभाशाली कराते खिलाड़ी हर्ष चौहान ने 84 किलोग्राम से कम भार वर्ग की कुमीते स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हर्ष की इस उपलब्धि ने न केवल देवास जिले बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
हर्ष चौहान ने मुकाबलों के दौरान आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया और शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता कराते क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

हर्ष की इस उपलब्धि पर एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जयदेव शर्मा, महासचिव परितोष शर्मा, जिला देवास अध्यक्ष राजेश कुमावत, उपाध्यक्ष मीना राव, सचिव राजीव चौहान, संयोजक भावेश नीम, कृष्ण यादव, ऋषभ यादव सहित खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास के ब्लॉक समन्वयक यूनुस खान और ग्रामीण युवा केंद्र के खेल प्रभारी राजेश बराना ने हर्ष को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back to top button