क्राइम

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 प्रकरण दर्ज

Share

– स्कूटर समेत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, अवैध कारोबारियों पर विभाग का शिकंजा

देवास। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कमलसिंह सिकरवार के नेतृत्व में विभागीय दल ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 12 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत पंजीबद्ध किए।

dewas excise department

आबकारी विभाग द्वारा देवास शहर के नई आबादी, अमोना, नागूखेड़ी और जैतपुरा में कार्रवाई की गई। जेल रोड से एक स्कूटर जब्त किया गया। इसके अलावा वृत्त टोंकखुर्द में ग्राम रणायर तथा वृत्त बागली अ में ग्राम रातातलाई, पांडूतालाब, सीतापुरी और खूटखाल में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग को बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री मिली।

जब्त की गई अवैध शराब एवं सामग्री-
➡ 233 पाव देशी मदिरा प्लेन
➡ 16 पाव देशी मदिरा मसाला
➡ 57 बीयर केन
➡ 9 बीयर बॉटल
➡ 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा
➡ 7 लीटर ताड़ी
➡ 800 किलोग्राम महुआ लहान (जो मौके पर नष्ट किया गया)
➡ एक स्कूटर
जब्त सामग्री एवं वाहन की कुल बाजार कीमत 1,07,500 रुपए आंकी गई है।

संदिग्ध क्षेत्रों में विशेष अभियान-
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। देवास जिले में विभिन्न स्थानों पर चलाए गए इस अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

dewas excise department

कार्रवाई में इन अधिकारियों और कर्मचारियों की रही भूमिका-
इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डीपी सिंह, कैलाश जामोद, दिनेश भार्गव, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, गोविंद, दीपक निहाल, राजेश जोशी, अरविंद जिनवाल, सैनिक किशोर सिसौदिया, अनिल चौहान, अनिल ककोड़िया शामिल रहे।

आगे भी जारी रहगी कार्रवाई-
आबकारी विभाग का कहना है, कि जिले में अवैध शराब निर्माण और विक्रय के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से देवास जिले में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button