आपका शहरधर्म-अध्यात्म
श्रीरामद्वारा में उल्लासपूर्वक मनाई जन्माष्टमी


देवास। श्रीराम द्वारा में जन्माष्टमी का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। महेश सोनी ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण का रूप दिया गया। महंत स्वामी राम नारायणजी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन चरित्र हमें निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। हमें हर परिस्थिति में ईश्वर पर श्रद्धा रखते हुए अपना काम करना चाहिए। संतराम सुमिरनजी, डॉ सीमा सोनी ने राम स्नेही भक्त मंडल के साथ निर्गुणी भजन प्रस्तुत किए। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण भगवान की महाआरती की गई एवं सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। रामद्वारा में चातुर्मास के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।





