Uncategorized
वार्ड 23 कालानी बाग की आंगनवाड़ी में मनाया लाडली लक्ष्मी उत्सव


देवास। वार्ड क्रमांक 23 स्थित कालानी बाग आंगनवाड़ी केंद्र पर लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। लाडली लक्ष्मी बालिकाओं एवं माताओं का सम्मान किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत परियोजना देवास दक्षिण सेक्टर कालानी बाग वार्ड क्रमांक 23 के आंगनवाड़ी केंद्रों पर परियोजना अधिकारी प्रियंका जायसवाल, पर्यवेक्षक दिलशाद शेख के निर्देशन में नवजात बालिकाओं, माताओं का सम्मान पुष्पमालाओं से किया गया। बालिकाओं एवं माताओं को स्वरुचि भोज भी कराया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक दिलशाद शेख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा बैस, ज्योति सांखला, ममता चौहान, अर्पणा परमार एवं समस्त सहायिका, माताएं एवं बालिकाएं उपस्थित थी।




