आपका शहर

जिले में पुलिस चौपाल में आम जनता की सुनी समस्या

Share

dewas news

  • ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत घरों-दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लाभ की दी जानकारी

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार संपूर्ण देवास जिले में पुलिस चौपाल का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया और उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) संजय शर्मा के मार्गदर्शन में थाना विजयागंज मंडी द्वारा ग्राम आगरोद में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आम जनता की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

साथ ही “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से सुरक्षा बढ़ती है और अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलती है। इस दौरान जनता को पुलिस के सहयोग और जागरूकता बनाए रखने के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button