स्पोर्टस

खेलवृत्ति 2025: पदक विजेता खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 31 मई अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया

Share

 

देवास। संचालनालय, खेल और युवा कल्याण द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावन खिलाड़ियों से वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

👉 देवास के खिलाड़ियों का बड़ा मौका! MPL 2026 में 6 खिलाड़ियों पर लगी बोली। करोड़ों के मंच पर दिखेगा दम ➡️ [पूरी खबर पढ़ें]

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 की खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई 2026 तक स्वीकार किए जा सकेंगे। खेलवृत्ति के लिए आवेदन संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं। 31 मई के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाइट‍ www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है।

👉 कम संसाधनों के बावजूद बड़ा कमाल: देवास की बेटियों का क्रिकेट में जलवा, U-18 टीम में 4 का चयन विस्तार से जानें⁠

उन्होंने बताया कि अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रुपए, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 8 हजार रुपए एवं कास्य पदक विजेता खिलाड़ी को राशि 6 हजार रुपए खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

👉 सादगी की मिसाल: Shivam Dube ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी किया ट्रेन के 3rd AC में सफर पूरी स्टोरी पढ़ें⁠

अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास तथा खेल समन्‍वयक जावेद पठान (92294-38068) से संपर्क कर सकते हैं।

 

Back to top button