नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ हुआ भंडारे का आयोजन

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। समीपस्थ ग्राम महुड़ी के शीतला माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव की शुरुआत सुबह 4 बजे से हुई। महिलाओं ने माता को पंचामृत और शुद्ध जल से स्नान कराया। इसके बाद पूजन-पाठ की विधि पूरी की गई और हवन में आहुतियां दी गई। आरती के पश्चात पूर्णाहुति दी गई और जलाभिषेक किया गया।
तत्पश्चात, शीतला माता और गोया वाली माजिसा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस कार्यक्रम के साथ ही ग्रामवासियों ने प्रसाद का वितरण करने के लिए भंडारे का आयोजन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामचरण धाकड़, हेमराज धाकड़, रूपसिंह धाकड़, अनिल पटेल, लक्ष्मण धाकड़, सतीश नागर, कमल सिंह नागर, सुमित नागर और अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। पूजा के साथ-साथ इस धार्मिक आयोजन ने सभी को एकजुट किया और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। प्राण प्रतिष्ठा की विधि पुजारी सतीश और संदीप भंडारी द्वारा संपन्न करवाई गई।




