देवास

बिलावली शिव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

Share

 

देवास। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बिलावली स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान में सनफार्मा इंडस्ट्री लिमिटेड के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हरियाली बढ़ाने और प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधारोपण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, इसके लिए उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पौधारोपण बेहद आवश्यक हो गया है। एक-एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण की नींव रखता है।

पौधारोपण अभियान में सतीश कुमार, हितेश मंजवानी, जयदीप चौहान, संदीप अवाड, जितेंद्र तलेले, साईद खान, सी.पी. शर्मा, सिद्धार्थ मेहता, कमलेश वैष्णव, शैलेश कुमार, नम्रता स्टीफन, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना आगरे, मंजू यादव, नीरकला, श्यामा सोनी, हेमंत चौधरी, आर.सी. खत्री, विकास जैन, बलराम यादव, नरेंद्र मालवीय, कमलेश गुप्ता, गोविंद सिंह, सुल्तान सिंह और दीपक तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

मंदिर के पुजारी कपिलजी और सुनील शर्मा ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह के आयोजन न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और इन्हें संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है।

Back to top button