खेत-खलियान

कृषि उपज मंडी में हुए मुहूर्त के सौदे, बैंड-बाजे के साथ आए व्यापारी

Share

Krishi mandi dewas

– सोयाबीन 6377 रुपए क्विंटल में बिका, अन्य अनाज भी ऊंची कीमत पर बिके

देवास। कृषि उपज मंडी में दीपावली अवकाश के बाद परंपरा अनुरूप मुहूर्त के सौदे हुए। मुहूर्त में सभी प्रकार के अनाज की खरीदी व्यापारियों ने ऊंचे भाव में बोली लगाकर की। मुहूर्त के सौदे में व्यापारियों व किसानों में उत्साह नजर आया। व्यापारी बैंड-बाजे के साथ मुहूर्त की खरीदी के लिए पहुंचे। खरीदी से पहले पूजन हुआ।

सोयाबीन की खरीदी की सबसे ऊंची बोली 6377 रुपए क्विंटल के हिसाब से इंद्रप्रस्थ फूड्स लिमिटेड देवास ने लगाई। यह सोयाबीन खजुरिया परमार के किसान नारायण सिंह ने बेचा। इसकी मात्रा 10 क्विंटल है।

इसी प्रकार गेहूं की खरीदी सूरजमल एंड संस देवास ने की। गेहूं 4444 रुपए क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया। इसकी मात्रा भी 10 क्विंटल है। यह गेहूं खटांबा के किसान ईश्वर सिंह लेकर आए थे।

खरीदी से पहले व्यापारी मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां पूजन-अर्चन के साथ मां अन्नपूर्णा व हनुमानजी की आरती की गई। इसके बाद मंडी समिति ने व्यापारियों व हम्मालों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। अनाज व्यापारी संघ की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
यहां से सभी व्यापारी, हम्माल, किसान खरीदी स्थल पर पहुंचे। यहां पूजन व मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में बोली लगाई गई। इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार व एसडीएम बिहारी सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Dewas krishi mandi

यहां से खरीदी के बाद अन्य अनाज की भी ऊंची कीमत पर बोली लगाई गई। इसमें 3 क्विंटल डॉलर चना 15001 रुपए के हिसाब से धनराज फूड्स ने खरीदा। यह चना छापरी के किसान सोहन लेकर आए थे।

हमारी वर्षों पुरानी परंपरा है-
इंद्रप्रस्थ फूड्स के संचालक शरद अग्रवाल ने बताया दीपावली के बाद अनाज की खरीदी के लिए मुहूर्त सौदे की परंपरा है। बैलगाड़ी में जितना भी अनाज होता है, वह खरीदते हैं। इस दौरान यही कामना की गई, कि मंडी में अनाज की भरपूर आवक होती रहे। व्यापारी, किसान व हम्माल सभी के कार्यक्षेत्र में प्रगति हो। हमने भी परंपरा के अनुरूप सोयाबीन की खरीदी की है।

ये व्यापारी उपस्थित थे-
इस अवसर पर शरद अग्रवाल, मंडी अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय पोरवाल, प्रेम नारायण भूतड़ा, पुष्पेंद्र अग्रवाल, अशोक विजयवर्गीय, अखिलेश भूतड़ा, सुरेश मंगल, राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र जैन इटावा, किशोर कुमावत, प्रहलाद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी किसान एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button