इंदौर बन रहा फ्लाय ओवर सिटी, देवास जूझ रहा यातायात के दबाव से- कांग्रेस

Posted by

dewas news

  • शहर के बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए एबी रोड पर फ्लाय ओवर बनाना आवश्यक- कांग्रेस

देवास। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए एबी रोड पर और फ्लाय ओवर की आवश्यकता है। फ्लाय ओवर भी ऐसी जगह पर बनाए जाना आवश्यक है, जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। पूर्व में कमलनाथजी की कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहे सज्जनसिंह वर्मा ने देवास में फ्लाय ओवर ब्रिज को लेकर कार्य योजना बनाई थी। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से स्वीकृति भी मिली थी, लेकिन कांग्रेस सरकार की जगह बीजेपपी की सरकार बन गई तो शहर को मिली सौगात भी परिवर्तन की भेंट चढ़ गई।

यह आरोप लगाते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान में एबी रोड पर सबसे ज्यादा यातायात का दबाव स्टेशन रोड की ओर जाने वाले चौराहा पर है। वहीं आगे जाकर उज्जैन रोड वाला तिराहे पर भी यातायात का दबाव रहता है। यहां पर यातायात की सुगमता को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक ने एक फ्लाय ओवर ब्रिज इस तरह से बनाना चाहिए जो बस स्टैंड के आगे से शुरू हो कर स्टेशन रोड के चौराहे को कवर करता हुआ उज्जैन चौराहे से नगर निगम के आगे उतर जाए। वहीं दूसरी भुजा उज्जैन रोड की ओर बने जो आगे तक चौराहे को कवर करती हुई चली जाए। यह व्यवस्था हो जाती है तो शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी, वहीं यातायात का दबाव भी बिल्कुल कम हो जाएगा।

श्री राजानी व शर्मा ने कहा कि एक ओर हमारे पड़ोसी शहर इंदौर में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए इंदौर को फ्लाय ओवर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी है वर्तमान में इंदौर में 20 फ्लाय ओवर है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। चार दिन पहले मुख्यमंत्री ने चार नए फ्लाय ओवर का लोकार्पण किया, 17 और बना रहे हैं। जबकि हमारे निर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर के विकास की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कांग्रेस ने क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी व विधायक गायत्री राजे पवार से मांग की है कि केंद्र एवं राज्य में आपकी सरकार है। आप मिलकर एबी रोड के बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए कार्य योजना बनाएं, जिससे शहर का सौंदर्यीकरण भी हो एवं यातायात भी सुगम हो जाए।

One response

  1. संजू बाबा Avatar
    संजू बाबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *