आपका शहर

शिक्षा जीवन की उन्नति आधार- प्राचार्य श्री बंसल

Share

देवास। शिक्षा एवं श्रेष्ठ संस्कार हमारे जीवन की उन्नति का आधार है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। यह विचार सीएम राइस विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने प्रकट किए। शुक्रवार को बालगढ़ स्थित सीएम राइस स्कूल में प्रवेश उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देते समय तिलक लगाया गया एवं पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ की गई। श्री बंसल ने बताया कि विद्यालय में कंप्यूटर, योग, स्पोर्ट्स की कक्षाएं संचालित की जाएगी एवं आवागमन के लिए बस की सुविधा भी रहेगी। प्रवेश संबंधी जानकारी प्रांजल अवस्थी ने दी।प्रेरणा गीत दिलीप शर्मा, लक्ष्मी पाटीदार एवं स्मृति शर्मा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विकास महाजन एवं श्वेता काकड़े ने किया। आभार हजारी लाल जाट ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button