12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी स्थित सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और संकल्प के साथ न केवल उत्तीर्णता प्राप्त की, बल्कि श्रेष्ठ अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का परिचय दिया।
कक्षा 12वीं के विद्यार्थी शेखर यादव 87, दिवा टुटेजा 81, पायल पटेल 80, सिद्धी कुशवाह 74, अर्पिता कुमावत 74, अंकित त्रिपाठी 72, उन्नति पटेल 71,शिवराजसिंह पंवार 71, आयुष बरोड़ 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रवीण्य सूची में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जाब एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी ।




