प्रशासनिक

Dewas news 8 बसों से 34 हजार का चालान वसूला एवं 15 साल पुरानी बस को भी किया जब्त

Share

 

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में जांच दल ने चापड़ा क्षेत्र में इंदौर-हरदा मार्ग पर संचालित यात्री बसों की जांच की। जांच में आपातकालीन खिड़की को खुलवाकर देखा कि खिड़की के समक्ष सीट लगी है या नहीं, बस की ओवरलोडिंग, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालाक का लाइसेंस तथा बस के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इससे पूर्व भी विभाग कार्रवाई करते आ रहा है, संबंधित न्यूज भी पढ़े बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC) वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई

25 बसों में से 8 बसों में कमी पाए जाने पर 34 हजार का चालानी कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूला गया एवं एक यात्री बस 15 वर्ष से ज्यादा होने पर भी संचालित होने पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा जब्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ी करवाई गई। ➖ लापरवाही पर rto की सख्ती की खबर भी देखें यातायात नियम उल्लंघन पर आरटीओ ने 3 माह में 188 चालकों के लाइसेंस किए निलंबित

आरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा हेतु एवं यात्री सुविधा के लिए आवश्यक निर्देशों के पालन के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
      

Back to top button