शिक्षा

400 बच्चे सीख रहे 25 कलाएं! देवास के इस समर कैंप में बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, अफसर भी हुए प्रभावित

Share

 

डांस से बॉक्सिंग तक… सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में बच्चों का टैलेंट देखकर तहसीलदार सपना शर्मा और उपायुक्त दीपाली खंडेलवाल ने की सराहना

देवास। गर्मी की छुट्टियों में जहां अधिकांश बच्चे मोबाइल और टीवी में समय बिताते हैं, वहीं देवास के मक्सी रोड स्थित तुलजा विहार कॉलोनी की सतपुड़ा एकेडमी में 400 से अधिक बच्चे अपनी प्रतिभा निखारने में जुटे हैं।

यहां चल रहे भव्य समर कैंप में बच्चे सिर्फ खेल और कला ही नहीं सीख रहे, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं। यही वजह रही कि कैंप का अवलोकन करने पहुंचीं तहसीलदार सपना शर्मा और सहकारिता विभाग की उपायुक्त दीपाली खंडेलवाल भी बच्चों का हुनर देखकर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकीं।

20 अप्रैल से संचालित इस समर कैंप में शहर के 35 से अधिक शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। यहां डांस, म्यूजिक, चित्रांकन, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, सिलाई-कढ़ाई, ज्वैलरी मेकिंग, मेहंदी, स्केटिंग, मार्शल आर्ट, योग, क्रिकेट, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और बॉक्सिंग सहित 25 से अधिक गतिविधियों का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।

12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

तहसीलदार सपना शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नन्हे बच्चे बड़ी रुचि के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर नई चीजें सीख रहे हैं। संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल एवं प्रशिक्षण सुविधाएं बेहद सराहनीय हैं। 

देवास की सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में बच्चों ने किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

वहीं उपायुक्त दीपाली खंडेलवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश में विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं और मातृशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि सिलाई-कढ़ाई, ज्वैलरी मेकिंग और मेहंदी जैसे कौशल सीखकर महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव एवं प्राचार्य वीएस जाब ने अतिथियों का पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सांखला ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, प्रशिक्षक और स्कूली स्टाफ मौजूद रहा। 

 

 

Back to top button