देवास की सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में बच्चों ने किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

सतपुड़ा एकेडमी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं अतिथियों ने किया समर कैंप का अवलोकन
देवास (दिनेश सांखला)। मक्सी रोड स्थित सतपुड़ा एकेडमी में आयोजित समर कैंप का अतिथियों ने अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कैंप में 35 से अधिक विद्यालयों के 400 से ज्यादा विद्यार्थी 25 विभिन्न खेल एवं रचनात्मक विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों ने डांस, योग, खेलकूद, आर्ट्स एंड क्राफ्ट सहित कई गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

समर कैंप के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, राजेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री विजयसिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे, ग्रामीण नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने समर कैंप का अवलोकन कर प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने मैदान पर सिक्का उछालकर (टॉस करवाकर) खेल का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा, कि सतपुड़ा एकेडमी द्वारा ग्रीष्म अवकाश पर संचालित किए जा रहे समर कैम्प में प्रत्येक खेल विधा में बच्चे बड़े उत्साह के साथ खेल को खेल भावना के साथ खेल रहे हैं। बच्चों में खेल के प्रति यह ऊर्जा और अनुशासन वाकई सराहनीय है।
सतपुड़ा एकेडमी को मिला श्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार
वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि संस्था सतपुड़ा एकेडमी बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
इसी मौके पर विद्यार्थियों ने समर कैम्प के दौरान सीखी गई अलग-अलग कलाओं का प्रदर्शन किया। यहां बच्चों को डांस, म्युजिक, चित्रांकन, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, स्केटिंग, मार्शल आर्ट, योग, क्रिकेट, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, बॉक्सिंग जैसी विभिन्न कलाएं योग्य प्रशिक्षकों द्वारा सिखायी जा रही है।

अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जाब ने पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।




