देवास के स्कूल की अनोखी पहल: भीषण गर्मी में पक्षियों और गिलहरियों के लिए सकोरे वितरित

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
देवास में भीषण गर्मी के बीच शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी ने मानवता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की है।
बढ़ती गर्मी के कारण हालात क्यों बिगड़ रहे हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है, यह जानने के लिए पढ़ें Heatwave Causes & Prevention: क्यों बढ़ रही है गर्मी और बचने के उपाय
आनंदम केंद्र द्वारा पक्षियों, गिलहरियों और अन्य जीवों के लिए सकोरे (मिट्टी के पानी के बर्तन) वितरित किए गए, जिससे इन बेजुबान जीवों को गर्मी में राहत मिल सके।
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी, आनंदम केंद्र में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत पक्षियों एवं अन्य जीवों के लिए सकोरे वितरण का सराहनीय आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में प्यास से जूझ रहे पक्षियों, गिलहरियों, बंदरों और पशुओं को पानी उपलब्ध कराना है।
इसी तरह की एक और सराहनीय पहल के बारे में पढ़ें 👉गर्मी में जीवों के लिए सहारा बना सरकारी स्कूल
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय परिसर में कई वर्षों से बंदर और विभिन्न प्रजातियों के पक्षी निवास करते हैं। उनकी देखभाल के लिए नियमित रूप से अन्न और जल की व्यवस्था की जाती है। गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए इस बार विशेष रूप से सकोरे वितरित कर जीवों के लिए पानी की स्थायी व्यवस्था की है।
इसी तरह लोगों के लिए भी पानी की सुविधा बढ़ाने की दिशा में कई प्रयास हो रहे हैं, जैसे 👉 गर्मी में राहत की पहल: ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) शुरू

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने घर, छत या आसपास के स्थानों पर पानी और दाना जरूर रखें, ताकि इन बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। “जीव सेवा ही ईश्वर सेवा है” इसी संदेश के साथ विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
दान-पुण्य और सेवा के महत्व को समझने के लिए यह भी पढ़ें 👉 दान-पुण्य का महत्व: चींटी को आटा खिलाने से क्या होता है?
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी को फीडबैक देने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संदीप चौहान, संजय भैरवे, ललित भाटी, पवन राठौड़ सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




