आपका शहरदेवासनगर निगम

वार्ड 13 में खिला कमल, रायसिंह सेंधव की चुनाव रणनीति काम आई

Share

अकिला ठाकुर को मिला जनता का आशीर्वाद, जुलूस निकला, जगह-जगह लगे मंचों से हुआ स्वागत

देवास। नगर निगम के चुनाव में शहर के वार्ड क्रमांक 13 मुखर्जी नगर में भाजपा प्रत्याशी अकिला अजबसिंह ठाकुर पार्षद हेतु प्रचंड बहुमत से विजय हुई। अकिला ठाकुर के विजय होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य जुलूस निकाला, डोल-धमाकों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवाजन चल रहे थे। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रायसिंह सेंधव, नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद श्रीमती ठाकुर, अजबसिंह ठाकुर का जगह-जगह माता-बहनों ने मंगल तिलक कर आरती की। अनेक जगह बने स्वागत मंच से रहवासियों ने रायसिंह सेंधव, अजबसिंह ठाकुर को साफा पहनाकर पुष्पमाला द्वारा स्वागत किया। रायसिंह सेंधव, अकिला ठाकुर, अजबसिंह ठाकुर ने जीत के लिए मिले आशीर्वाद हेतु सभी वार्डवासी, कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दे रहे थे। जुलूस में चल रहे कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद-जिन्दाबाद, वंदे मातरम, जय-जय सियाराम जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button