इंदौर

उद्यमियों ने लिया उद्योग मित्र योजना का लाभ

Share

 

इंदौर। मप्र शासन ऊर्जा विभाग की उद्योग मित्र योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पात्र उपभोक्ताओं, उद्यमियों को समय पर लाभ दिलाया जा रहा है।

अब तक 11 उद्यमियों ने योजना का लाभ लिया है। इन उद्यमिय़ों को मप्र शासन के आदेशानुसार पुराने निम्नदाब या उच्चदाब स्थाई रूप से विच्छेदित कनेक्शनों की बकाया राशि का कम से कम 20 प्रतिशत बिल जमाकर शेष राशि किश्तों में जमा कर अपना उत्पादन, कारोबार करने के लिए पुनः बिजली कनेकशन चालू कराने की सुविधा दी जाती है।

अब तक इन 11 उद्यमियों ने करीब 36 लाख रुपए जमा कर अपने उद्योग, कारोबार स्थलों पर विद्युत संयोजन प्रारंभ करा लिया है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि योजना लाभ लेने वालों में पांच उद्यमी इंदौर ग्रामीण वृत्त के, रतलाम के दो, झाबुआ, देवास, धार, उज्जैन सर्कल के एक एक उद्यमी शामिल हैं। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य पुराने बंद या परेशानी वाले उद्योगों को फिर से चालू कर उत्पादन/कामकाज प्रारंभ कराना है, ताकि उत्पादन, रोजगार, बिजली खपत एवं अन्य विकास क्रियाकलाप चलायमान रहे।

Back to top button