धर्म-अध्यात्म

शनिचरी अमावस्या पर मां नर्मदा में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Share

 

मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ भोमिया जी सरकार का किया अभिषेक

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। भादो माह की शनिचरी अमावस्या पर दान-पुण्य के साथ मां नर्मदा के पवित्र जल में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। धाराजी घाट पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि बारिश का मौसम होने से नर्मदा के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं ने किनारे पर ही स्नान की परंपरा निभाई। स्नान के बाद घाट के आसपास बने मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ दान किया।

शनिचरी अमावस्या पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भजन-कीर्तन किए बेहरी-बागली मार्ग पर क्षेत्र के प्रसिद्ध मनकामनेश्वर भोमियाजी मंदिर में पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी ने शनिचरी अमावस्या पर भोमियाजी का रुद्राभिषेक किया। अभिषेक के दौरान मनकामनेश्वर भोमियाजी हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। फिर विधि -विधान से नर्मदा जल से हनुमानजी का अभिषेक किया गया।

मंदिर के पुजारी विद्याधर वैष्णव ने बताया, कि शनिचरी अमावस पर हनुमानजी के दर्शन करने से शनि भगवान प्रसन्न होते हैं और सभी दुखों को दूर करके सुख, शांति, समृद्धि प्रदान करते हैं। शनिचरी अमावस  पर हिन्दू धर्म शास्त्रों में दान बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इससे मन की शांति, पुण्य की प्राप्ति, ग्रह-दोषों के प्रभाव से मुक्ति और शनि भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।

श्रद्धालुओं ने बताया यहां पर अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है। क्षेत्र में सुख शांति बनी रहती है। पं. अंतिम उपाध्याय, विद्याधर वैष्णव, गोपाल शर्मा, राजू वैष्णव 5 बटुक ब्राह्मणों द्वारा मनकामनेश्वर हनुमानजी सरकार का पंचामृत पूजन व रुद्राभिषेक किया।

मनकामनेश्वर भोमियाजी प्रतिमा से समीप राजगढ़ की नदी में भेरू महाराज तक अभिषेक का जल पहुंचने पर अभिषेक पूर्ण हुआ। आरती के बाद भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। इस अवसर पर लीलाधर दांगी, श्रीराम पाटीदार, भागीरथ पटेल, सेवानिवृत्त फौजी जय गोस्वामी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट गोविंद यादव, भाजपा जुगल पाटीदार, देवेंद्र गोस्वामी, भैया पटेल, संतोष वैष्णव, प्रवीण गोस्वामी आदि इंदौर, हाटपीपल्या, देवास, बेहरी, बागली, चापड़ा, नयापुरा, छतरपुरा सहित अन्य स्थानों के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button