क्राइम

देवास में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: 165 लीटर अवैध शराब व कार जब्त, भोपाल का आरोपी गिरफ्तार

Share

 

देवास। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 165 लीटर अवैध बीयर और एक ब्रेजा कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत ₹8,37,950 आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हाटपीपल्या थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

https://newsoneclick.com/?p=44985 41 पेटी अवैध शराब व दो वाहन जब्त 👈 ये पूरी खबर पढ़े

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एचएन बाथम के मार्गदर्शन और एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने 20 अप्रैल को इंदौर-बैतूल हाईवे पर मंसूर ढाबे के पास घेराबंदी की।

मुखबिर की सूचना के आधार पर इकलेरा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (MP 09 DN-3969) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 330 बीयर केन (कुल 165 लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत 37 हजार 950 रुपए बताई गई।

कार चालक ने अपना नाम राजीव यादव (27 वर्ष) निवासी निशातपुरा, भोपाल बताया। उसके पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने थाना हाटपीपल्या में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सराहनीय भूमिका-
थाना प्रभारी श्री यादव, उप निरीक्षक चिन्तामण चौहान, आरक्षक अमित नाहर, अनुज, सैनिक जालमसिंह व अर्जुन का सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button