देवास
बरदु के ओंकार सिंह का आकस्मिक निधन

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। समीप ग्राम बरदु में भूपेंद्र सिंह एवं अजय सिंह के पिताश्री ओंकार सिंह का 76 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही सेंधव समाज सहित अन्य समाज में शोक छा गया। शादी का समारोह छोड़कर उनके अंतिम संस्कार में समाजजन पहुंचे।
अंतिम संस्कार में विक्रमसिंह पटेल मामा जी, हिम्मतसिंह भानेज, अंतरसिंह, दीपक सिंह, कान्हा पटेल, जितेंद्र सिंह, गजराजसिंह पटेल बालाखेड़ा, मानसिंह पटेल, धर्मेंद्रसिंह, जितेंद्र सिंह गजराजगिर, बलवानसिंह पटेल, बलवान सिंह, माखनसिंह पटेल, शिवपाल सिंह मेरखेड़ी, रूपसिंह मुर्मिया, एलकार गिर, लालजी राम अमजरिया, मनोहर आदि ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।




