प्रशासनिक

Dewas news अजाक्स में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति-मनोनयन

Share

 

महिला प्रकोष्ठ में सोनल कामड़े संभागीय अध्यक्ष, नंदलाल हरियाले जिलाध्यक्ष व महेंद्र परते कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

देवास। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।‏

प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) जीएल गुवाटिया की अनुशंसा तथा ऊर्जा विभाग के सचिव विशेष गड़पाले (IAS) कार्यवाहक प्रांत अध्यक्ष की सहमति से प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने अधिसूचना जारी की। आदेश के अनुसार देवास जिले की सोनल कामड़े को उज्जैन संभाग की संभागीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), नंदलाल हरियाले जिलाध्यक्ष एवं महेंद्र कुमार परते को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष अंबाराम बोस, पूर्व जिलाध्यक्ष आरआर हरियाले, जिलाध्यक्ष शाजापुर बद्रीलाल गुवाटिया, जिलाध्यक्ष रतलाम कैलाशचंद्र पग्गी, जिलाध्यक्ष आगर-मालवा कैलाश सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष उज्जैन नंदकिशोर जादमे, शिवचरण अंगोरिया, प्रेमलाल बामनिया, महेश राठौर, जगदीशचंद्र बामनिया, देवीसिंह रावत, महेंद्र खेलवाल, मोहनलाल बारवाल, केवलराम बारवाल, हरीश मालवीय, शोभाराम कर्मा, दिनेश कोंगरे, रफीक खान, रमजान खान, काबिल खान, ओमप्रकाश गुणवान, राजेश मीणा, रामसिंह भूसारिया, रामप्रसाद बड़वाल, भगतराम हरियाले, राजेश हरियाले, रमेशचंद्र हरियाले, ज्योति बेक, अनीता इक्का, सुर्जी परनाम, उषा रावत, रेखा पेठारी, सूरजलाल डांडे, चंपालाल काजले, तेलमसिंह मौर्य, किशनलाल जाटव, संतोष हरियाले, पप्पू सिंह जमाले, जयनारायण पेठारी, सुनील धानवे, रामोतार कलम, शांताराम बाकलीवाल, अशोक मंडलोई, रामसिंह मोरे, बलराम पंवार, अंबाराम पेठारी, देवकरण मालवीय, महेश तमौलिया, सुनील कच्छवारे, रामेश्वर कलम, लोकेंद्र कलम, बनेसिंह भौंसले, प्रहलाद जाटव ने बधाई दी। शीघ्र ही तहसील/ब्लॉक/जिले में नवनियुक्त कार्यकारिणी घोषित कर जिलास्तरीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Back to top button