प्रशासनिक
बागली-भौंरासा-नेवरी फाटा मार्ग का होगा निर्माण, 20-25 गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में होगी सुविधा
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/03/FskBMs-WAAo-QFX.jpeg)
देवास। जिले में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत बागली-भौंरासा-नेवरी फाटा मार्ग का निर्माण होने ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा होगी। यह मार्ग करीब 3.50 किमी लंबा है। मार्ग के बनने से आसपास के 20 से 25 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस मार्ग से बड़ी संख्या में किसानों की आवाजाही भी होती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अन्य स्थान पर आनेजाने में अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए मरीजों को चिकित्सालय ले जाने में भी अब परेशानी नहीं होगी। इसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा 316.59 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। यह मार्ग ग्रामीण मार्ग की श्रेणी का मार्ग है। मार्ग के निर्माण से उक्त क्षेत्र हाटपीपल्या मुख्यालय से सीधे जुड़ सकेगा।