धर्म-अध्यात्म

शिप्रा नदी पर 1111 दीप प्रज्वलित कर की भगवान श्रीराम की आरती

Share

shipra river

शिप्रा। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर शिप्रा नदी तट पर 1111 दीपक प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही भगवान श्रीराम की आरती की गई।

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। शिप्रा नदी के तट दीपक की रोशनी से जगमगा उठे। ग्रामीणों ने शिप्रा नदी में दीपदान भी किया। इस अवसर पर सरपंच विश्वास उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मां शिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना ने बताया कि शिप्रा नदी में पानी का अभाव है। घाट पर पानी नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। मकर संक्रांति का पर्व भी आ रहा है। स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में शिप्रा नदी में पानी छोड़ा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button