देवास

रावतपुरा सरकार की अगवानी के लिए सजा अमलतास अस्पताल

Share

amaltas hospital

देवास। अनंत विभूषित रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार का 9 सितंबर काे अमलतास अस्पताल में आगमन हो रहा है। महाराजश्री के आगमन को लेकर अस्पताल परिसर में साज-सज्जा की गई है। अस्पताल में स्वागत की जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। महाराजश्री के आगमन से श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम होगा।

अमलतास परिवार उन्हें विशेष सम्मान देने के लिए उत्सुक है। उनकी दिव्य उपस्थिति से सभी को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त होगी। परिसर को सुंदर फूलों और रंगोली से सजाया गया है। यह समारोह एक भव्य और दिव्य रूप ले रहा है। इस अद्भुत सजावट से सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी और श्रद्धा के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button