देवास

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मदनलाल मंडलोई सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में किया अभिनंदन

Share

 

देवास। पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ मदनलाल मंडलोई के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साथियों और शुभचिंतकों ने उनके 42 साल से अधिक के सेवाकाल को याद करते हुए पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान एसपी पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात हरिनारायण बाथम सहित उपस्थित साथियों और नागरिकों ने श्री मंडलोई के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री से सम्मानित कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने भी पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया। उनके कार्यों और व्यवहार ने हमेशा सहकर्मियों व आमजन के बीच सकारात्मक छवि बनाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उनके स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में श्री मंडलोई ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल की शुरुआत इंदौर से की थी और बाद में रायपुर में भी सेवाएं दीं। इसके बाद लंबे समय तक देवास जिले में कार्य करते हुए उन्हें साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में ईमानदारी, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी सहयोगियों, अधिकारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में जो सम्मान और स्नेह मिला, वह हमेशा यादगार रहेगा।

Back to top button