क्राइम

Dewas news रोड पर हंगामा करने वाले 7 युवकों को किया गिरफ्तार

Share

Dewas crime news

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा शहर में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में इंचार्ज थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र विजय सोनी के द्वारा 5 जनवरी रविवार को शहर में पैदल गश्त और निगरानी के दौरान 7 बदमाशों को गाली गलौच कर हंगामा करते पाया गया। तत्काल थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय देवास के समक्ष पेश किया गया।

Amaltas hospital
गिरफ्तार आरोपी-
1. नवीन राजोरिया उम्र 29 वर्ष निवासी बूड़ी बरलाई क्षिप्रा।
2. लक्ष्यराज डाबी उम्र 36 वर्ष निवासी मिश्रीलाल नगर देवास।
3. विवेक अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी नूतन नगर देवास।
4. कुलदीप उम्र 33 वर्ष निवासी नूतन नगर देवास।
5. शक्ति सिंह डाबी उम्र 36 वर्ष निवासी नूतन नगर देवास।
6. अनिष मारू उम्र 24 वर्ष निवासी बद्रीधाम एक्सटेंशन देवास।
7. पिंटू मारू उम्र 28 वर्ष निवासी बद्रीधाम एक्सटेंशन।

Solar panels

सराहनीय कार्य- इंचार्ज थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र विजय सोनी, उनि राकेश बोरासी, प्रआर शिवकुमार, नरसिंह दामा, आर हर्षित, श्याम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button