खेत-खलियान

जिले के नांदला में आग से गेहूं की फसल जलकर खाक

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम नांदला में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में गांव के 9 किसानों की करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण और किसान कुछ समझ पाते, तब तक खेतों में खड़ी फसल जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन किया गया।

मौका पंचनामा तैयार करते हुए पटवारी यादव ने बताया कि इस आगजनी में जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, उनमें महेश पिता जगन्नाथ, मुकेश पिता जगन्नाथ, शांताबाई पति सुभाष, शिव पटेल पिता ठाकुर पटेल, रायसिंह पिता ऊंकार, रईस पिता इमाम, सुल्तान पिता बोन्दू, जगदीश पिता अमरजी और नौशाद पिता नसीर खान शामिल हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन किसानों की फसल जलकर नष्ट हुई है, उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

Amaltas hospital

Back to top button