सेवा संकल्प अभियान: 500 से अधिक विद्यालयों में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता हुई

सैकड़ों विद्यार्थी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में हुए शामिल
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सेंधव ने बच्चों को दिया मार्गदर्शन
देवास। देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देवास जिले के 500 से अधिक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को लेकर बच्चों के लिए सेवा संकल्प अभियान चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले भर के 500 से अधिक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों सेवा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए।

श्री नारायण विद्या मंदिर में अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत की संकल्पना” में मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित विकसित भारत 2047 सेवा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली बच्चों ने रचनात्मक कलाओं को दर्शाते हुए चित्रकला में भविष्य के विकसित भारत के सपनों को सुन्दर रूप से उकेरा। बच्चों ने अपनी रचनात्मक भाषा शैली में विकसित भारत पर भाषण देकर सभी में देशभक्ति का जोश भर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रायसिंह सेंधव, भाजपा जिला अध्यक्ष ने सेवा चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डॉ.सेंधव ने बच्चों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनकर विकसित भारत 2047 की संकल्पना के विषय पर मार्गदर्शन दिया। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत 2047 की संकल्पना को लेकर सेवा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक विचारों और कल्पनाशीलता के माध्यम से विकसित आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के अपने सपनों को सुंदर एवं प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विकसित भारत मेरे सपनों का भारत विषय पर ओजस्वी शैली में भाषण देकर सभी में देशभक्ति का जोश भर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रायसिंह सेंधव भाजपा जिला अध्यक्ष ने बच्चों को मार्गदर्शन देते कहा कि विकसित भारत 2047 में हमारा भारत विश्व पटल पर कैसा रहेगा, इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार कार्य कर रहे हैं। हम सब की भी जिम्मेदारी है की भारत सोने की चिड़िया बने आप विद्यार्थी श्रेष्ठ शिक्षा ग्रहण कर भविष्य में अपने सपनों का भारत की संकल्पना कर भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दे।

जिला अध्यक्ष डॉ सेंधव ने आगे कहा कि आप विद्यार्थियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है कि भारत के इतिहास को समझे क्योंकि 1947 में भारत आजाद हुआ था। हम संकल्प लें कि 2047 में विकसित भारत पुनः विश्व गुरु बनाने में अहम योगदान देंगे।
भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नन्हे प्रतिभागियों की प्रतिभा, उत्साह और भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी कल्पनाएं निश्चित रूप से प्रेरणादायी हैं। श्री यादव ने आगे कहा कि विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का काम मोदी जी कर रहे हैं। हम सब मिलकर राष्ट्रहित के लिए कार्य करते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बनाए। यह जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।




