देवास

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में देवास जिले के युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Share

 

 

देवास। मेरा युवा भारत माय भारत के तत्वावधान में शासकीय आईटीआई महाविद्यालय में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का विषय “नशा मुक्ति – युवा फॉर विकसित भारत” रहा। इसमें जिले के युवाओं ने नशा मुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्रबंध समिति सदस्य शुभम राव जाधव एवं प्राचार्य राजेश कुमार उइके उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

जिला युवा अधिकारी एवं उपनिदेशक तारा पारगी जी के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में फाजिल खान ने प्रथम, खुशी कुशवाह ने द्वितीय तथा राजवीर सेंधव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अनिल जैन और सैयद सादिक अली उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Back to top button