आपका शहर

कन्नौद महिला प्रगति समिति ने किया सरपंच-सचिवों का सम्मान

Share

कन्नौद। शुक्रवार को नगर के आष्टा रोड पर स्थित साईं पैलेस गार्डन में समाज प्रगति सहयोग संस्था बागली के मार्गदर्शन में कन्नौद महिला प्रगति समिति द्वारा 13 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं सहायक सचिवों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष दुर्गाबाई माझी ने कन्नौद महिला प्रगति समिति का परिचय कराया। समिति के सीईओ निर्मल योगी ने समाज प्रगति सहयोग संस्था का परिचय देते हुए बताया कि संस्था पिछले 32 वर्षो से महिला सशक्तिकरण एवं गरीबी उन्मूलन पर जोर दे रही है। इस अवसर पर संस्था की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। संस्था के उद्देश्यों, कार्यो एवं योजनाओं का भी वर्णन किया गया। स्वास्थ एवं पोषण कार्यक्रम के बारे में संस्था के कार्यकर्ता धर्मेंद्र राजावत, महेश गुर्जर द्वारा जानकारी दी गयी। इस दौरान एसपीएस कम्युनिटी के काम से परिचित कराते हुए “खंती की रोटी” जो की मनरेगा कार्यक्रम पर आधारित है फिल्म की स्क्रीनिंग भी की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ननासा के सरपंच रोहित तिवारी, पीपल्दा सरपंच सुरेश जाट सहित अन्य सरपंच द्वारा भी संबोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सोनी एवं शाहनवाज़ मंसूरी ने किया। आभार संस्था के इमरान अली ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button