देवास

भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक संपर्क अभियान का गजरा गियर्स पर समापन

Share

Dewas news

देवास। भारतीय मजदूर संघ देवास द्वारा 1 से 20 दिसम्बर तक औद्योगिक क्षेत्र देवास के विभिन्न उद्योगों, श्रमिक बस्तियों तथा ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों में व्यापक रूप से श्रमिक संपर्क अभियान के कार्यक्रम संपन्न हुए। इसमें संगठन एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से संपर्क हुआ।

20 दिसम्बर को देवास के गाजरा गियर्स स्टेशन रोड पर सभा के माध्यम से संपर्क अभियान का समापन श्रमिकों की उपस्थिति में हुआ। गाजरा गियर्स की सभा में देवास-शाजापुर क्षेत्र के भारतीय मजदूर संघ के सविभाग प्रमुख राजू लोधी द्वारा मुख्य उद्बोधन देते हुए भारतीय मजदूर के पुरातन इतिहास से लेकर वर्तमान में विश्व का सबसेे बड़े श्रम संगठन की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए श्रमिकों से भारतीय मजदूर संघ से जुड़ने का आव्हान किया गया। जनार्दन पैठनकर एडव्होकेट ने सभा में आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रवादी श्रमिकों से भामस का सहयोग करने की अपील की।

समापन समारोह में मुख्य रूप से इंजी. श्रमिक संगठन के महामंत्री महेन्द्रसिंह परिहार, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर धाकड़, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, संयुक्त मंत्री भरत डाबी, श्रमिक नेता लाखनसिंह राजपूत, नरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष भारसार, प्रवीण मिश्रा, सुनील पटेल, नारायण वर्मा, विनोद पांडे, दिलीप चौहान, अशोक यादव, अशोक गुप्ते, हीरालाल पटेल, प्रमोद त्रिपाठी, रामसुमिरन पटेल, सुशील पटेल, मोहन पंवार, किशोर भादे, अरबाज खान, देवेन्द्र यादव, राधेश्याम, संतोष ठाकुर, नरेन्द्र, शिव कुमार संघवी, रामचंद्र गौड़, दिलीप तिवारी, विक्रमसिंह गौड, अतुल विश्वकर्मा, देवीसिंह कदम, सुरेन्द्र सोनी, सतीष रणधीवे, रतन चौहान, विनय प्रजापत, कमलेश यादव, मोहन भदोरिया आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी महेन्द्रसिंह परिहार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button