देवास

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. समीरा नईम शामिल होंगी

Share

 

देवास। महाराष्ट्र राज्य शासन द्वारा घोषित आदर्श ग्राम हिवरे बाजार में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 8 से 10 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें राज्य आनंद संस्थान की इंदौर एवं उज्जैन संभाग की समन्वयक, जिला प्रोग्राम लीडर डॉ. समीरा नईम शामिल होंगी।

ग्राम हिवरे बाजार एक आदर्श ग्राम है जिसमें वाटरशेड डेवलपमेंट, कृषि विकास, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में जन सहभागिता, शासन और प्रशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। जन सहभागिता के कारण यह ग्राम पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। डॉ. नईम इसमें मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां के कार्यों का अवलोकन करेंगी।

आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को महाराष्ट्र के साथ संगोष्ठी में आने वाले विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी। संगोष्ठी के माध्यम से देवास, इंदौर, उज्जैन जिले के आनंद ग्राम की भी परिकल्पना सार्थक करने के लिए बेहतर कार्य करना संभव होगा। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।

Back to top button