शिक्षा

बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान करना हमारी प्राथमिकता- टीआई सवितासिंह

Share

 

– सिरोल्या स्कूल में छात्राओं से किया संवाद

सिरोल्या (अमर चौधरी)। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष मुस्कान अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एचएन बाथम व उप पुलिस अधीक्षक एलआर संजय शर्मा के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोल्या एवं शासकीय कन्या हाईस्कूल, एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय सिरोल्या में जन साहस जागरूकता एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बरोठा पुलिस ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया एवं कानून का पाठ पढ़ाया। बरोठा टीआई सवितासिंह जाटव ने कहा, कि बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान करना हमारी प्राथमिकताएं हैं। अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा हो तो सहन नहीं करें, तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपकी निष्पक्षता से सहायता करेगी। उपनिरीक्षक कविता माले, सउनि ईश्वरलाल मंडलोई ने नए कानून के तहत महिलाओं को यौन उत्पीड़न उद्देश्य सहित पास्को एक्ट पर भी बात की। बालिकाओं को गुड टच-बेड टच की जानकारी दी। महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। बाल विवाह अपराध है। इस पर भी छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। हेल्पलाइन 1090 एवं डायल 112 की जानकारी प्रदान की गई। छात्रों को वाहन चलाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य होना बताया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य गिरजाशंकर ऐरवाल, विक्रमसिंह मालवीय, मुन्नालाल मालवीय, आशीष चौधरी, राकेश ठाकोर, सुचिता जायसवाल, निलेश बगानिया आदि उपस्थित थे। आभार शिक्षक सोहनलाल पटेल ने मानते हुए जागरूकता प्रदर्शनी के लिए थाना प्रभारी जाटव को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button