क्षेत्र में ठंड ने कंपकंपाया, फसलों को मिलेगा फायदा

सिरोल्या (अमर चौधरी)। क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदली है। शनिवार रात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह ठंड से हर कोई कंपाकंपा गया। सर्द हवाएं चलने से बच्चों एवं बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है। हर कोई साल स्वेटर-टोपे में नजर आने लगा है।
रविवार को यहां दिनभर सर्द हवा का वातावरण बना रहा। इसका सीधा असर फसलों पर भी पड़ेगा। गेहूं, चना, मसूर, लहसुन आदि फसलों की ग्रोथ तो होगी ही फसलें लहलहाने भी लगेगी। 45 दिनों की गेहूं फसल बेहतर स्थिति में है। सिरोल्या का सुबह का तापमान 10 डिग्री एवं दिन का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। किसान मुकेश बंदावाले, राजेश चौधरी, सत्यनारायण पटेल, मनोहर काका आदि ने बताया कि ठंड फसलों के लिए काफी प्रभावी है। जितने उर्वरक से फसलें खेतों में अपना आकार बनाती है, ठीक उतना ही ठंड भी फसल को कारगार साबित होती है। ठंड से फसलों को बीमारी से भी बचाव मिलता है। ठंड गिरने से किसानों में उत्साह छा गया है।



