नगर निगम

इंदौर के कॉलोनाइजर देवास में बगैर परमिशन के काट रहे थे कॉलोनी

Share
  • अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की कार्रवाई, चलाई जेसीबी

देवास। संत रविदास नगर के समीप स्थित खेती की भूमि पर कालोनाइजरों द्वारा अवैध रूप से काटी गई काॅलोनी पर नगर निगम ने जेसीबी चलाई। कार्यवाही कर उसे तोड़ा जाकर, वहां निर्मित डब्ल्यूबीएम रोड को भी मशीन द्वारा खोदा गया। संत रविदास नगर के पास स्थित भूमि को इंदौर निवासी अंसारभाई श्रीनगर एक्स्टेंशन इन्दौर, उसमानभाई खजराना इंदौर नामक कालोनाइजरों द्वारा क्रय गई। उक्त भूमि पर बिना टाउन प्लानिंग, नगर निगम की परमिशन के कालोनाइजरो द्वारा अवैध रूप से कालोनी विकसित की गई, उसमें कच्ची सड़कों का निर्माण भी कर दिया। यह भूमि खेती की होकर कालोनाइजरों द्वारा किसी भी प्रकार से कालोनी काटने के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई। इसकी सूचना मिलने पर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा एवं निगम की टीम द्वारा निगम संसाधनों से कालोनी के कच्ची सड़क निर्माण, शेड निर्माण के साथ अन्य किये जा रहे कार्यों को रोका एवं तोड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button