दशहरे पर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला


टोंकखुर्द (विजेंद्र सिंह ठाकुर 9302222022)। दशहरे पर आज नगर टोंकखुर्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला।

नगर में संचलन घोष के साथ कदमताल मिलाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए दर्जी धर्मशाला में सभा के रूप में समाप्त हुआ।संचलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णेन्द्र व्यास एवं विभाग सामाजिक समरसता सहसंयोजक दिलीप पटेल रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में विष्णु प्रसाद आर्य ने कहा, कि संघ संपूर्ण समाज को लेकर साथ चलता है। संघ में किसी प्रकार का जाति भेद नहीं होता है तथा आने वाले समय में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करने वाला है। सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक अनुशासन इन पांच बिंदुओं को ध्यान में रखना और हिंदू राष्ट्र के विकास के लिए हम काम कर रहे हैं। श्रेष्ठ कार्य के लिए हमारी लंबी साधना का प्रतिफल है।





