आपका शहर

मुख्य मार्ग पर बार-बार लगता है जाम, राहगीर परेशान

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। नगर के फ्रीगंज चौराहे से लेकर नगर पंचायत कार्यालय होते हुए बायपास रोड तक बार-बार जाम लगना आम बात हो गई है।

नगर में कई जगह रोड के किनारे कई दुकानदारों ने दुकान खोल रखी है, तो कहीं पर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। दिनभर रोड जाम होना आम बात है। कई बार पुलिस वाहन तो कई बार हॉस्पिटल वाहन भी जाम के कारण समय पर नहीं निकल पाते। रावला चौक बाजार, तहसील चौराहे व शक्ति माता मंदिर के समीप जाम अधिक लगता है। जाम के कारण कई दुर्घटना हो चुकी है, तो कई बार स्कूली छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button