स्पोर्टस

देवास जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखा खिलाड़ियों का दमखम, दर्शक हुए रोमांचित

Share

 

खेल से व्यक्तित्व होता है विकसित, अनुशासन और परिश्रम से मिलता है मुकाम- अनोखीलाल चौधरी

देवास। देवास जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के बालक-बालिकाओं ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने खेल का लोहा मनवाया।

विजेता-
अंडर-11 बालिका वर्ग: विजेता- अर्सिका पंजवानी, उपविजेता- मिधिका पवार।

अंडर-11 बालक वर्ग: विजेता – अनय परवाल, उपविजेता – राजा शेख।

अंडर-13 बालिका वर्ग: विजेता – अनवेषिका दुबे, उपविजेता – सान्वी ठाकुर।

अंडर-13 बालक वर्ग: विजेता – मोहित इजारदार, उपविजेता – अनिरुद्ध मारोर।

अंडर-15 बालिका वर्ग: विजेता – अनवेषिका दुबे, उपविजेता – प्रियांशी थापलीवाल।

अंडर-15 बालक वर्ग: विजेता – सेरिल दास, उपविजेता – रनक शास्त्री।

खिलाड़ियों को सम्मानित किया-
समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वेदप्रकाश ठाकुर, मनीष मूंदड़ा, अनोखीलाल चौधरी, रोहित गुप्ता एवं रॉबिन सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दर्शकों और अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बना रहा।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा, कि खेल केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और आत्मविश्वास पैदा करता है। जो बालक आज मैदान में पसीना बहा रहे हैं, वही कल देश और समाज का नेतृत्व करेंगे। इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

उन्होंने आयोजकों की भी सराहना करते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की संख्या और बढ़नी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे हार या जीत की चिंता किए बिना अपने खेल को निखारते रहें और अनुशासित जीवन जीते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।

Back to top button