धर्म-अध्यात्म

सात दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति, औषधि एवं गौ घृत की 50 हजार आहुति दी

Share

– भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। विगत 7 दिनों से कांगरिया महादेव स्थल पर एक कुंडीय शतचंडी यज्ञ जारी था, जिसका समापन अमावस्या पर अभिजीत मुहूर्त में हुआ।

7 दिनों में औषधियुक्त एवं गौ घृत की 50 हजार आहुति दी गई। पूर्णाहुति के समय दूर-दराज से संत-महंत और श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद इसी स्थान पर भंडारा हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ आचार्य सुनील गुरु पाठक, महाकाल गुरु, पंडित आदर्श, नितेश के साथ अन्य ब्राह्मण इस अनुष्ठान में शामिल रहे।

भगवानदास महाराज ने बताया, कि यह धार्मिक अनुष्ठान निर्विघ्न संपन्न हुआ। प्रतिदिन शाम को भजन व सुंदरकांड भी होते रहे। श्रद्धालु रमेश सुपर, चंपालाल पाटीदार, गोपाल पाटीदार, नारायण पाटीदार सहित 60 गांव के श्रद्धालु सात दिन तक यहीं पर रहे और व्यवस्था देखते रहे।

Back to top button