खेत-खलियान

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था में 8 लाख 42 हजार का बोनस वितरण

Share

 

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था का दूध मालवा में प्रसिद्ध- दांगी

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। दुग्ध समिति द्वारा शुक्रवार को 2022 व 23 का बोनस वितरण कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष गिरधारी बागवान, उपाध्यक्ष कमल चौहान, संस्था संचालक रविंद्र दांगी, श्रीराम पाटीदार, त्रिलोक पाटीदार, धनसिंह दांगी, मुकेश बागवान, रेखा बागवान एवं संस्था के पूर्व बद्रीलाल पाटीदार की उपस्थिति में बोनस वितरण कार्यक्रम रखा गया।

बेहरी सहकारी संस्था द्वारा 8 लाख 42 हजार का बोनस वितरण अधिकतम बोनस राशि दूध संग्रह करने वाले पूर्व दूध संघ के अध्यक्ष महेंद्र दांगी को 39 हजार 92 रुपए, राकेश राजाराम दांगी को 46 हजार 12 रुपए एवं जुगल बाबूलाल दांगी सहित 211 दूध संग्रह सदस्य को वितरित किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दूध संस्था के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र दांगी, पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, प्रबंधक केएस राव चापड़ा, पर्यवेक्षक दीपक सेंधव, विशेष अतिथि उप सरपंच लखन दांगी, सरपंच हुकम बछानिया, भोजराज दांगी, पूर्व सरपंच सूरजसिंह पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

बोनस वितरण समारोह में हरिनारायण पाटीदार, लीलाधर दांगी, भागीरथ पटेल, निलेश पाटीदार, मूलचंद पाटीदार, रामचंद्र बागवान, शिवनारायण पाटीदार, विक्रम भगत, पूर्व सरपंच सिद्धनाथ सावनेर उपस्थित थे।

इस बार संस्था द्वारा बताया गया कि बेहरी में उच्च क्वालिटी का दूध दुग्ध उत्पादकों द्वारा पहुंचाया जाता है, जिसकी तारीफ सब दूर होती है। गुणवत्ता वाले दूध की वजह से यह संस्था हमेशा लाभांश स्थिति में रहती है।

संस्था सचिव संतोष प्रजापत, अरविंद दांगी ने बताया कि क्षेत्र के किसान एवं पशुपालक हर परिस्थिति में दूध उत्पादन करते हैं। इस क्षेत्र का दूध पूरे मालवा में प्रसिद्ध है। कार्यक्रम का संचालन सचिव संतोष प्रजापत ने किया। आभार जगदीश प्रजापत ने माना।

Back to top button