• Thu. Aug 21st, 2025

    शिवसेना युवासेना राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली मध्यप्रदेश कोर कमेटी पदाधिकारियों की बैठक

    ByNews Desk

    Jul 4, 2025
    Shivsena
    Share

     

    – संगठन को और मजबूत करने के दिए निर्देश

    – इंदौर में होगी भव्य सभा, महाकाल दर्शन का भी कार्यक्रम

    मुंबई। शिवसेना युवासेना द्वारा मध्यप्रदेश में संगठनात्मक मजबूती को लेकर गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शिवसेना युवासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्वेश प्रताप सरनाईक ने मध्यप्रदेश प्रदेश कोर कमेटी पदाधिकारियों की बैठक ली और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए। यह बैठक राष्ट्रीय कार्यालय, ठाणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की गई।

    बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार ने की, जबकि राष्ट्रीय सचिव किरण साली विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी, कोर कमेटी सदस्य, तथा संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

    इस बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सरनाईक ने की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों की सराहना भी की।

    प्रमुख बिंदु: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को पुनः सर्वसम्मति से पार्टी का मुख्य नेता चुना गया। वे वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।

    उपमुख्यमंत्री शिंदे द्वारा सभी राज्यों में शिवसेना को सशक्त करने हेतु श्री सरनाईक को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। मप्र में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई।

    Shivsena

    इंदौर में जल्द ही शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे और युवासेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्वेश प्रताप सरनाईक के आगमन पर भव्य जनसभा और महाकाल दर्शन का आयोजन प्रस्तावित है।
    पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रोटोकॉल जारी होते ही व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी जाए।

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुनील वर्मा, आगर जिलाध्यक्ष देवकरण परमार, मंदसौर जिलाध्यक्ष श्यामसिंह परमार, इंदौर नगर अध्यक्ष बबल राजानी, नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष, इंदौर हिमांशु स्वर्णकार, देवास जिला उपाध्यक्ष लाल डांगी, देवास जिला संगठन मंत्री विनोद पटेल, देवास जिला महामंत्री रत्नेश गुप्ता उपस्थित थे।

    Shivsena

    इस बैठक के माध्यम से शिवसेना युवासेना ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले समय में पार्टी मध्यप्रदेश में अपनी उपस्थिति को और सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।