भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन में जैन मिलन देवास को मिला श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

देवास। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर डॉ. प्रमोद जैन ने बताया कि दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री खंदार (चन्देरी) में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के 27 वे अधिवेशन में जैन मिलन देवास एवं महिला मिलन देवास को समाज सेवा के कार्याे, धार्मिक गतिविधियों के आयोजन के लिये सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान सहित 10 से अधिक पुरस्कार वीर वीरांगनाओं को मिले।
आइस अधिवेशन में गुना, अशोकनगर, देवास, चन्देरी, विदिशा, भोपाल, गंजबासौदा, मुंगावली आदि की शाखाओं के 300 से अधिक वीर वीरांगनाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जैन के राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक अतिवीर विजय जैन गुना, महामंत्री अतिवीर अजय जैन सहारनपुर, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर नरेशचन्द जैन देहरादून, कार्यकारी अध्यक्ष (दक्षिण क्षेत्र) अतिवीर नरेंद्र जैन, राजकमल बड़ौत, राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर नरेश जैन अशोकनगर, कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिवीर प्रमोद जैन चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की। देवास की शाखा को सुन्दर वेष भूषा, मानव एवं दूरी, वीरांगना लक्ष्मी जैन, वीरांगना मंदाकिनी जैन को विशेष पुरस्कार, शाखा अध्यक्ष वीर मुकेश जैन बांझल, महिला शाखा अध्यक्ष वीरांगना चारु जैन को श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों का स्वागत जैन मिलन शाखा चन्देरी के अध्यक्ष अर्पित जैन एवं मंत्री अनिल जैन, निप्पू जैन सहित सभी सदस्यों ने किया।

देवास से इस अधिवेशन में 16 सदस्यीय टीम ने आसपास के तीर्थ क्षेत्रों वीनागंज, बजरंगगढ़, पचराई एवं खनियाधाना में जगत पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अतिशय क्षेत्र गोलकोट, चन्देरी, श्री खंदार गिरी, थूबोंन जी के दर्शन का भी लाभ लिया। देवास से वीर नवीन जैन, वीर शुभम जैन, वीर राकेश जैन एडवोकेट, वीर नरेंद्र जैन,वीर अजीनाथ जैन, वीर अनुज जैन, वीरांगना सौम्या जैन, वीरांगना अलका जैन, वीरांगना मनोरमा जैन, वीरांगना सुनीता जैन आदि ने भाग लिया। सभा को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर डॉ. प्रमोद जैन ने समाज की एकता एवं समाज के उत्थान लिये कार्य करने के साथ ही सभी जैन तीर्थ क्षेत्रो की सुरक्षा, साधु साध्वियों के विहार के समय सड़क पर सुरक्षा क्योकि सभी जैन साधु साध्वियो जी के पैदल विहार करते समय आये दिन होने बाली सड़क दुर्घटनाओं पर ध्यान देने पर जोर दिया तथा आज की आवश्यकता को देखते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर विनय जैन एडवोकेट गुना ने किया। आभार क्षेत्रीय मंत्री वीर प्रणय जैन गंजबासौदा ने व्यक्त किया।




