क्राइम

सिजिंग के बहाने लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से बुलेरो व मोबाइल जब्त

Share

 

– ऑपरेशन त्रिनेत्रम की बड़ी सफलता, बरोठा पुलिस ने सुलझाई बुलेरो लूट की वारदात

सिरोल्या (अमर चौधरी)। बरोठा पुलिस ने सिजिंग के बहाने बुलेरो लूटने वाले शातिर बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए महज चार दिन में वारदात का खुलासा कर दिया, ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत तकनीकी साक्ष्यों और कैमरों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुलेरो, आल्टो कार और मोबाइल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की।

फरियादी कपिल सोलंकी निवासी हाटपीपल्या ने 27 दिसंबर को पुलिस थाना बरोठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह एवं पत्नी के साथ कार से देवास से हाटपीपल्या जा रहे थे। तभी एक सफेद रंग की अल्टो कार में दो अज्ञात व्यक्ति आए एवं खुद को सिजिग कंपनी का कर्मचारी बताया व मुझे बिना कोई सूचना पत्र दिए एवं बिना पुलिस को सूचना दिए मुझे एवं मेरी पत्नी को रास्ते में उतारकर मेरी बुलेरो कार लेकर फरार हो गए। जिस पर से थाना बरोठा पर धारा 309 (4) bns का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे ऑंपरेशन हवालात के तहत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एचएन बाथम एवं उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) अनुभाग बीएनपी संजय शर्मा को प्रकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान त्रिनेत्रम एवं थाना कम्यूनिटी ग्रुप में आरोपी का हुलिया और फोटो भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी बरोठा सवितासिंह जाटव को दिए गए, जिस पर थाने से टीम गठित कर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना की गई। गठित टीम द्वारा चार दिनों तक लगातार अथक प्रयास कर आरोपीगणों की पहचान कर गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की। आरोपियों से 15 लाख का माल जब्त किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी- रवि उर्फ भीम पिता समंदरसिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी ग्राम लिम्बोदा थाना देपालपुर जिला इंदौर एवं अंकित पिता ओमप्रकाश अजमेरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बिसनावदा जिला इंदौर मप्र है।

जब्त माल- बोलेरो कार, आल्टो कार, सेमसंग कंपनी का मोबाइल। कुल 15 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-
इसमें थाना प्रभारी बरोठा सवितासिंह जाटव, उप निरीक्षक मलखान सिंह भाटी, सउनि ईश्वर मंडलोई, गौरीशंकर, प्रआर तेजसिंह, प्रआर सचिन पाल, आरक्षक विजेंद्र सिसौदिया, अजय पाल, विकास, पीयूष पटेल, आशीष, आदर्श, अरुण परमार, सैनिक मुकेश पटेल, राजेंद्र, संतोष, कैलाश, विष्णु, थाना बरोठा एवं प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button