गुड़ पावडर में निकला स्टेपलर पिन

डी-मार्ट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई
देवास। उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गुड़ पावडर में स्टेपलर पिन मिलने की शिकायत दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डी-मार्ट से विभिन्न गुड़ पावडर ब्रांड के नमूने लेकर जांच शुरू की।

गुड़ पावडर में स्टेपलर पिन पाए जाने की शिकायत पर शुक्रवार को केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुनासीलन, सुरेश बैरवा वेस्टर्न झोन (मुंबई), तकनीकी अधिकारी विनय कश्यप वेस्टर्न झोन (मुम्बई) एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवास सुरेंद्र ठाकुर के दल ने एवेन्यू सुपरमार्ट लिमिटेड देवास (डी-मार्ट) भोपाल रोड देवास पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नमूना लेने की कार्रवाई की। इसमें आर्गेनिक तत्व गुड़ पावडर, बेबी गुड़ पावडर एवं कस्तूरी गुड़ पावडर के नमूने लेकर नेशनल एक्रीडिएटेड फूड लेबोरेटरी मुम्बई को भेजने की कार्रवाई की।




