प्रशासनिक

सहकारिता विभाग में गबन एवं धोखाधड़ी के मामलों की कलेक्‍टर ने की समीक्षा

Share

देवास। जिले में सहकारिता विभाग में गबन एवं धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया, सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने देवास जिले में सहकारिता विभाग में गबन एवं धोखाधड़ी के मामलों की विस्‍तार से समीक्षा की। सहकारिता विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली और प्रकरणों की जानकारी भूमि के खसरे में दर्ज करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button