देवास जिला अस्पताल में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, कलेक्टर ने सोनोग्राफी टाइम बढ़ाने और सेफ्टी ऑडिट के दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित
देवास। जिला अस्पताल में मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधा देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में सोनोग्राफी का समय बढ़ाने, ब्लड उपलब्धता सुधारने और फायर-इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट जल्द कराने के निर्देश दिए गए। अब सुबह 9 बजे से सोनोग्राफी सुविधा मिलने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के समय को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सोनोग्राफी की जाए। जिससे जिले के दूर-दराज से आने वाली गर्भवती महिलाओं को सुविधा मिल सकें। बैठक में मरीजों और विशेषकर गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने देर शाम को जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना किसी देरी के रक्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने रेडक्रॉस के ब्लड बैंक के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी सरकारी विभागों को रक्तदान सुनिश्चित करने हेतु एक वार्षिक रोस्टर तैयार करने के लिए कहा।
Ujjain में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे क्लिनिक-अस्पतालों पर होगी कार्रवाई, जांच के लिए 5 टीमें गठित
मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने सिविल सर्जन को जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिक सेफ्टी और लिफ्ट सेफ्टी ऑडिट जल्द से जल्द करवाने के सख्त निर्देश दिए।




