क्राइम
सिरोल्या-धामंदा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सिरोल्या (अमर चौधरी)। धामंदा-सिरोल्या मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से धामंदा के एक युवक की मौत हो गई।
बरोठा पुलिस के अनुसार संदीप पिता दिनेश पटेल ( 32 ) की सड़क दुर्घटना की जानकारी हमें शुक्रवार सुबह मिली। हादसा गुरुवार रात का बताया जा रहा है। घटनास्थल पर हमें मोटर साइकिल मिली है। रात में गांव वालों को हादसे की सूचना मिलने पर गांववाले युवक को उपचार के लिए इंदौर एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन युवक की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, किस वाहन से हुआ है यह अभी साफ नहीं है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हम पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रहे हैं। मृतक एक निजी स्कूल बस में ड्राइवरी करता था। इधर, हादसे की सूचना पर गांव में मातम छा गया। परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।




