धर्म-अध्यात्मशिक्षा

सतपुड़ा एकेडमी में गणेशोत्सव, प्रतिदिन हो रहे विभिन्न आयोजन

भगवान को लगाया छप्पन भोग, महाआरती की

Share

 

देवास। मक्सी रोड तुलजा विहार कालोनी स्थित सतपुड़ा एकेडमी में श्री गणेशोत्सव की धूम मची हुई है।

चतुर्थी पर यहां धूमधाम से श्री गणेश प्रतिमा की विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई। प्रतिदिन आरती, महाप्रसादी के साथ विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।

इसी के तहत बुधवार को पंडित नितिन अवस्थी के आचार्यत्व में भगवान श्रीगणेश को छप्पन भोग का महाप्रसाद अर्पित किया गया। प्रतिदिन विद्यार्थियों द्वारा विधि विधान पूर्वक भगवान श्री गणेश जी का पूजन अर्चन कर आरती की जा रही है। गुरुजनों ने श्रीगणेश जी का महात्म्य बताते हुए बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा ग्रहण कर धर्म एवं संस्कार के पथ पर चलने की शिक्षा दी। इस दौरान भगवान के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वी.एस. जॉब, उपप्राचार्य रश्मि रघुवंशी, मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला सहित शिक्षक-शिक्षकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण ने भगवान श्री गणेश की महाआरती की। पश्चात 56 भोग का महाप्रसाद वितरित किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Back to top button