यादव समाज के समाजसेवी रामनारायण पिपाड़ा का आकस्मिक निधन

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। समाजसेवी रामनारायण पिपाड़ा (यादव) का 48 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे स्व. अमरसिंह जी यादव के पुत्र, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव के बड़े भाई एवं जुगल यादव के छोटे भाई तथा हरिओम और गौरव के पूज्य पिताजी थे। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से बेहरी मुक्तिधाम तक निकाली गई, जहां अंतिम संस्कार हुआ।
अंतिम यात्रा में डॉ. जगदीश यादव, कमल यादव, कपिल यादव, पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, केदार पाटीदार, सेवानिवृत्त फौजी जय गोस्वामी, डॉ. संतोष चौधरी, जुगल पाटीदार, शिक्षक जुगल अमड़ावदिया, बहादुरसिंह अमड़ावदिया, महेंद्र दांगी, भोजराज दांगी, हरीश उपाध्याय, रूपसिंह सेठ, शिवनारायण पाटीदार, हीरालाल गोस्वामी, अंतर झाम, शिवाजी यादव, हीरालाल फौजी, सहित सैकड़ों समाजजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में अमरपुरा, बागली, चापड़ा, पोलाय, अमीर खेड़ी, कंजर, पलखा, समगी सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।




